Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद का विदेश दौरा : जर्मनी में निवेश संवाद को नई गति

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद का विदेश दौरा : जर्मनी में निवेश संवाद को नई गति

सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स सहयोग पर जोर

उत्तर प्रदेश–हेसेन राज्य साझेदारी सुदृढ़ करने पर सहमति

लखनऊ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेशोन्मुखी नीति के अनुरूप, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में विभिन्न औद्योगिक एवं शासकीय प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

Advertisement Box

प्रतिनिधिमंडल ने ZVEI की ग्लोबल अफेयर्स विशेषज्ञ सुश्री सिल्के सिख्टर तथा EA Elektro Automatik GmbH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्कस शाइबोल से भेंट कर सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत-जर्मनी सहयोग को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में उत्तर प्रदेश को उभरते वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत करते हुए Siemens एवं NXP Semiconductors के विस्तार, बढ़ते निवेशक विश्वास तथा भारत के विशाल उपभोक्ता बाजार को रेखांकित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण आयोजनों में सहभागिता और दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग के लिए जर्मन कंपनियों को आमंत्रित किया।

एयरपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स सहयोग

प्रतिनिधिमंडल ने Frankfurt Airport क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, केल्स्टरबाख एवं राउनहाइम के महापौरों तथा इनोवेशन राइनमाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी मुलाकात की।

बैठक में Noida International Airport और फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के मध्य लॉजिस्टिक्स, डाटा सेंटर, नवाचार एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से सहयोग को औपचारिक रूप देने तथा जर्मन औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल के उत्तर प्रदेश दौरे को सुगम बनाने पर सहमति व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश–हेसेन रणनीतिक साझेदारी

प्रतिनिधिमंडल ने हेसेन राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट की, जिसका नेतृत्व राज्य सचिव सुश्री करिन म्यूलर ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश की निवेशक-अनुकूल एफडीआई नीति तथा मेडिकल डिवाइस, वस्त्र, चमड़ा, फुटवियर, सेमीकंडक्टर, रक्षा, आईटी/आईटीईएस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) एवं 660+ मेगावाट क्षमता वाले डाटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया गया।

वहीं, हेसेन की वित्त, रसायन, स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में वैश्विक विशेषज्ञता को सराहा गया। दोनों पक्षों ने क्षेत्र-विशिष्ट साझेदारी, विशेषज्ञ स्तर की सहभागिता और राज्य-से-राज्य दीर्घकालिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए आगामी बैठकों पर सहमति व्यक्त की।

जर्मन उद्योगों को खुला आमंत्रण

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश विशेष रूप से टेक्सटाइल, अपैरल, लेदर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, ग्रेटर नोएडा स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क, मल्टी-लोकेशन केमिकल एवं फार्मा पार्क तथा डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्रों में जर्मन उद्योगों का स्वागत करता है।

उन्होंने बताया कि राज्य की IT/ITES नीति और GCC नीति 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश तेजी से सेवा क्षेत्र और अनुसंधान आधारित उद्योगों का केंद्र बन रहा है। विश्वविद्यालय-उद्योग सहयोग, उच्च कौशल मानव संसाधन और पूंजीगत प्रोत्साहन इसे जर्मन कंपनियों के लिए लागत प्रभावी एवं प्रतिभा-समृद्ध गंतव्य बनाते हैं।

भारत और यूरोप के मध्य संभावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए श्री मौर्य ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में है और उत्तर प्रदेश—देश का सबसे बड़ा राज्य, सबसे बड़ी युवा आबादी और विशाल MSME आधार—जर्मन उद्योगों के लिए एक स्वाभाविक रणनीतिक साझेदार बन सकता है।

उन्होंने जर्मन कंपनियों को निवेश, संयुक्त उपक्रम एवं प्रौद्योगिकी सहयोग हेतु आमंत्रित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रवास उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक सुदृढ़ स्थापित करेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp