Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंतजार खत्म! अब तय समय पर भेज सकेंगे संदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

इंतजार खत्म! अब तय समय पर भेज सकेंगे संदेश

नई दिल्ली। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प पर लंबे समय से प्रतीक्षित संदेश शेड्यूल करने की सुविधा अब उपलब्ध होने जा रही है। इस फीचर के जरिए उपयोगकर्ता पहले से संदेश लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकेंगे। निर्धारित समय आते ही संदेश स्वतः भेज दिया जाएगा।

इस सुविधा के आने से देर रात तक जागकर जन्मदिन या सालगिरह की शुभकामनाएं भेजने की जरूरत नहीं होगी। उपयोगकर्ता पहले ही संदेश टाइप कर सुरक्षित कर सकते हैं और तय समय पर वह संबंधित व्यक्ति तक पहुंच जाएगा।

Advertisement Box

तकनीकी जानकारों के मुताबिक, यह फीचर व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगा। खासतौर पर जन्मदिन, वर्षगांठ, महत्वपूर्ण बैठकों की याद दिलाने या किसी विशेष अवसर पर शुभकामनाएं भेजने में यह सुविधा सहायक रहेगी।

फिलहाल इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाने की जानकारी है। अपडेट मिलने के बाद उपयोगकर्ता अपने ऐप को नवीनतम संस्करण में अपडेट कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp