Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम योगी: मजबूत MSME नेटवर्क से ही प्रदेश की तरक्की

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सीएम योगी: मजबूत MSME नेटवर्क से ही प्रदेश की तरक्की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि जिस राज्य के पास मजबूत एमएसएमई नेटवर्क और कुशल मानव संसाधन होगा, वही प्रदेश तेज़ी से प्रगति करेगा।

सपा सरकार पर आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश के एमएसएमई यूनिट्स की स्थिति खराब थी। उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद एमएसएमई इकाइयों की सुविधा और पुनरुद्धार के लिए व्यापक सर्वे कराया और योजनाबद्ध तरीके से उन्हें सहयोग दिया।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं, जिनमें 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।

गांवों की आत्मनिर्भरता पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि कभी प्रदेश के गांव आत्मनिर्भर हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसमें गिरावट आई। इस स्थिति को सुधारने के लिए वर्ष 2019 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है।

नीति आयोग और निवेश का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्यों में स्थान दिया गया है। साथ ही, कॉम्पिटिटिवनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप एडवाइजरी (CAA) ने भी प्रदेश की आर्थिक प्रगति की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया है और आज राज्य निवेश के “ड्रीम डेस्टिनेशन” के रूप में उभर रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp