Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा में सीएम योगी का दावा: 2026-27 में जीडीपी 40 लाख करोड़ के पार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

विधानसभा में सीएम योगी का दावा: 2026-27 में जीडीपी 40 लाख करोड़ के पार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2026-27 तक प्रदेश की जीडीपी को 40 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश का बजट 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का है, जो राज्य की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है।

Advertisement Box

सपा सरकार पर साधा निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश की छवि इतनी खराब हो गई थी कि बाहर के राज्यों में होटल तक आसानी से उपलब्ध नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि आज स्थिति बदल चुकी है और प्रदेश के लोगों को देशभर में सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने वर्ष 2017 का उल्लेख करते हुए कहा कि जब उनकी सरकार बनी तब प्रदेश का खजाना खाली था। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा करना था, लेकिन खराब ‘परसेप्शन’ के कारण कहीं से सहयोग नहीं मिल पा रहा था।

भ्रष्टाचार पर सख्ती का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई कर सरकारी धन के ‘लीकेज’ को रोका है। पारदर्शिता और सुशासन की नीति के चलते वित्तीय अनुशासन स्थापित हुआ है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास, निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाना है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp