Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा में CM योगी का संबोधन: लोकतंत्र के सशक्तिकरण पर जोर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

विधानसभा में CM योगी का संबोधन: लोकतंत्र के सशक्तिकरण पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चर्चा में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्ता पक्ष के 109 तथा विपक्ष के 58 सदस्यों ने बजट पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सदन ने निर्धारित एजेंडा के अनुसार बजट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

Advertisement Box

10वीं बार बजट पेश करने का उल्लेख

सीएम योगी ने कहा कि यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई मुख्यमंत्री लगातार 10वीं बार बजट पेश कर रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि 31 मार्च को नए बजट के लागू होने के बाद सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना समय से तैयार रखें और प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो सके।

विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगाया और कहा कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश का राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत से अधिक था।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लेते हुए तंज कसा और कहा कि नेता प्रतिपक्ष को “शिवपाल जी का श्राप न लगे।”

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी विभागों को बजट के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर प्रदेश के विकास को गति देने का आह्वान किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp