Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चारधाम यात्रा: अब रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा शुल्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

चारधाम यात्रा: अब रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा शुल्क

देहरादून। इस वर्ष 19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। इससे पूर्व रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क था।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने और यात्रा को अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। रजिस्ट्रेशन शुल्क की दर तय करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही शुल्क की अंतिम घोषणा करेगी।

Advertisement Box

चारधाम यात्रा के अंतर्गत प्रमुख धामों के कपाट खुलने की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा और आपातकालीन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की पहचान एवं सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp