Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईशान की तूफानी पारी और गेंदबाजों के कहर से भारत की शानदार जीत

ईशान की तूफानी पारी और गेंदबाजों के कहर से भारत की शानदार जीत
ईशान की तूफानी पारी और गेंदबाजों के कहर से भारत की शानदार जीत
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

आईसीसी टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर एक बार फिर टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलमान आगा ने पहले ही ओवर में अभिषेक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1 था। ईशान किशन ने तेज़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। तिलक वर्मा ने 25 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों का योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने चार गेंदों में 11 रन बनाकर टीम का स्कोर 175/7 तक पहुंचाया।

Advertisement Box

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड कर दिया। छह ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 38/4 हो चुका था।

उस्मान खान (44) और शादाब खान ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन अक्षर पटेल ने उस्मान को आउट कर साझेदारी तोड़ दी। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया है। टीम इंडिया का यह प्रदर्शन न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है, बल्कि खिताब की दावेदारी भी मजबूत करता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp