Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 181 कार्ड बरामद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 181 कार्ड बरामद

लखनऊ में क्राइम ब्रांच और मड़ियाव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहबान और दिलशाद के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि ये लोग शहर भर में घूम-घूमकर खासतौर पर बुजुर्गों को निशाना बनाते थे और धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकाल लेते थे।

Advertisement Box

181 एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 181 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और 2050 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने करीब 110 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए 30 लाख रुपये से अधिक की रकम पार की है।

कई थाना क्षेत्रों में वारदात

आरोपियों ने जानकीपुरम, पारा, चिनहट, आलमबाग, नाका हिंडोला सहित शहर के कई इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp