
पुलिस महानिदेशक की उच्चस्तरीय अपराध बैठक, त्योहारों, बजट व विवेचना पर दिए सख्त निर्देश
राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा 14 फरवरी 2026 को पुलिस मुख्यालय में समस्त जोनल एडीजी, पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी, एसएसपी एवं एसपी के साथ ऑनलाइन अपराध बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों, बजट उपयोग, विवेचना की गुणवत्ता तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीजीपी ने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग में व्यापक बदलाव आया है और जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मूल्यांकन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। महाशिवरात्रि, होली और रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रमुख मंदिरों, घाटों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का समयबद्ध उपयोग, नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, ई-साक्ष्य, CCTNS 2.0 व ICJS 2.0 की तैयारियां पूर्ण करने तथा आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाने पर जोर दिया।









