
विकास का मॉडल बन चुका है गोरखपुर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर अब विकास का मॉडल बन चुका है और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने 2.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया और इसे सामाजिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवंटियों को मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बेहतर आवास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।









