
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को चुनावी जीत पर दी बधाई, कहा– भारत बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के आम चुनाव में जीत हासिल करने पर तारिक रहमान को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर गहरे विश्वास को दर्शाती है।
मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं, और भारत भविष्य में भी बांग्लादेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास के लिए भारत-बांग्लादेश साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है, और आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।








