
Written by
Bureau Report
गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम् के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी किया है
अब गीत का 6 पदों वाला मूल संस्करण मान्य किया गया है. इसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई है.
जब भी राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गाया या बजाया जाएगा,तो श्रोता/दर्शक को सावधान मुद्रा में खड़ा होना होगा. फिल्मों/डॉक्यूमेंट्री में बजने पर यह नियम लागू नहीं होगा.
राष्ट्रपति के आगमन पर, तिरंगे के ध्वजारोहण के समय, राज्यपालों के भाषण, सरकारी कार्यक्रम, स्कूलों और औपचारिक अवसरों पर पूरा संस्करण गाया/बजाया जाएगा.
निजी आयोजनों और सिनेमा हॉल को इससे छूट दी गई है.
जब ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे, तो पहले वंदे मातरम् का पूरा संस्करण गाया जाएगा।







