
Written by
Bureau Report
देवरिया जेल से रिहा हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर
देवरिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को देवरिया जेल से रिहा कर दिया गया है। अदालत ने जमानतदारों के सत्यापन के बाद उनकी रिहाई का आदेश दिया, जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें जेल से छोड़ दिया गया।
अमिताभ ठाकुर 10 दिसंबर 2025 से देवरिया जेल में बंद थे। उन्हें वर्ष 1999 के एक औद्योगिक भूखंड आवंटन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में रखा गया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने जमानत मंजूर करते हुए रिहाई का आदेश जारी किया।
रिहाई के बाद समर्थकों ने जेल के बाहर उनका स्वागत किया। मामले को लेकर आगे की सुनवाई नियत तिथि पर होगी।






