Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में गोमती नदी पर जल्द दौड़ेगा आलीशान टूरिस्ट क्रूज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ में गोमती नदी पर जल्द दौड़ेगा आलीशान टूरिस्ट क्रूज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में गोमती नदी में जल्द ही आलीशान टूरिस्ट क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस क्रूज में एक साथ करीब 200 लोग गोमती नदी की सैर कर सकेंगे। क्रूज का संचालन हनुमान सेतु से गोमती बैराज के बीच किया जाएगा, जो 30 से 45 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा।

Advertisement Box

रिवर फ्रंट पर क्रूज के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है, जिसे करीब 5 महीने में पूरा किया जाएगा। क्रूज में यात्रियों की सुविधा के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज और डिजिटल स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं ऊपरी डेक पर ओपन रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोग नदी के खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले सकेंगे।

इस परियोजना पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे निजी कंपनी वहन करेगी। संचालन के बदले कंपनी हर साल लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को 16 लाख रुपये का राजस्व देगी। क्रूज का प्रस्तावित टिकट मूल्य 300 रुपये रखा गया है, जिससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp