
दिल्ली को मिलीं 500 नई EV बसें: पानीपत रूट पर भी उतारी बसें, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद 8 फरवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई थी. इसके एक साल पूरे होने पर 8 फरवरी 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से 12 और 9 मीटर की 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर दिल्ली की सड़कों पर उतर गया. नई इलेक्ट्रिक बसों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।
8 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे. दिल्ली की जनता ने 48 विधायक दिए. दिल्ली के रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. आज यहीं से 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर दिल्ली की सड़कों पर उतर गया, जिससे लोगों को प्रदूषण रहित बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सके. राजधानी दिल्ली में बसों की काफी किल्लत हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता था।
दिल्ली को मिली 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी काम करने वाली सरकार है. दिल्ली की जनता ने जिस तरीके से 27 साल बाद भाजपा पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई, आज दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए महत्वपूर्ण काम कर रही है.” आने वाले दिनों में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से दिल्ली की जनता के लिए बेहतर काम करने की अपील की।
साल 7400 इलेक्ट्रिक बसें करने का लक्ष्य
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 8 फ़रवरी 2025 का दिन एतिहासिक दिन था. रामलीला मैदान में ये कार्यक्रम हमने इसलिए रखा है क्योंकि इस मैदान ने अनेकों संघर्ष देखे. ये वही रामलीला मैदान है जहां राजनीतिक पार्टी के लोग ईमानदारी का मुखौटा लेकर बैठे थे, ईमानदारी की कसमें खाई कि गाड़ी बंगला नहीं चाहिए. इस राम लीला मैदान ने उन्हें गाड़ियों में जाते देखा, शीश महल में देखा और भ्रष्टाचार भी देखा. दिल्ली मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसने लगी थी. लेकिन घमंड में चूर केजरीवाल कहते थे कि हमें हराने के लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा. लेकिन दिल्ली की जनता ने बता दिया कि हम सर पर बैठाना जानते हैं तो गिराना भी जानते हैं. 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना. हमारे विधायकों ने 365 दिन काम करके साबित किया कि की सत्ता सुख की नहीं सेवा के लिए होते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा
आज का महत्वपूर्ण दिन दिल्ली की जनता को धन्यवाद देने का दिन है. जिस दिन उन्होंने अपना विश्वास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जताया और दिल्ली में भाजपा के 48 विधायक विधानसभा में भेजे. आज हमने दिल्ली की जनता को 500 नई EV बसें दी हैं. जिससे अब दिल्ली में EV बसों का आंकड़ा 4000 तक पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा
दिल्ली में मेट्रो की देश में सबसे अधिक लाइन 400 किमी की है. फेस 5 के लिए पेमेंट कर दिया गया है. राजधानी दिल्ली में ट्रांसपोर्टर को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रहे है. हमने सहकारिता टैक्सी (भारत टैक्सी) के लिए अनुबंध किया है. हम लोग ईवी के साथ रिक्शा के लिए पॉलिसी लाने की दिशा में काम कर रहे हैं. महिलाओं को पिंक कार्ड दे रहे हैं. एनसीएमसी कार्ड भी दे रहे हैं. विकसित भारत 2047 के लिए दिल्ली देश के साथ जुड़कर काम करेगी।
14000 बसें चलाने का लक्ष्य
दिल्ली से पानीपत के बीच 3 बसों का संचालन होगा. परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 500 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया जा रहा है. दिल्ली में 2028 तक 14000 बसें चलने का लक्ष्य रखा है. 18 साल बाद हमारी सरकार इंटरस्टेट बसों का शुभारंभ किया. दिल्ली से पानीपत के बीच इलेक्ट्रिक बस के संचालन से हरियाणा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी साथ ही लोगों को सुविधा भी मिलेगी।
3 इंटरस्टेट रूट पर पहले से चल रही हैं बसें
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की तरफ से दिल्ली से NCR और आस-पास के शहरों के लिए पहले से बसें चलाई जा रही हैं. जिनमें बड़ौत, सोनीपत और धारूहेड़ा तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं. DTC ने अपनी इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा को 24 सितंबर 2025 को दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के बड़ौत रूट पर शुरू किया था. करीब 18 वर्षों बाद यह सेवा दोबारा शुरू हुई. दिल्ली- सोनीपत (हरियाणा) रूट पर DTC द्वारा 14 नवंबर 2025 को शुरू किया गया था. दिल्ली-धारूहेड़ा (हरियाणा) रूट पर 18 दिसंबर 2025 को सेवा के रूप में शुरू हुई थी।





