Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मालदा में पीएम मोदी का TMC पर हमला, बोले—केंद्र का पैसा बंगाल में लूटा जा रहा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मालदा में पीएम मोदी का TMC पर हमला, बोले—केंद्र का पैसा बंगाल में लूटा जा रहा

नई दिल्ली/मालदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए भेजा गया पैसा बंगाल में जनता तक नहीं पहुंच रहा, बल्कि सत्ताधारी दल के लोग उसे लूट रहे हैं। पीएम मोदी ने TMC सरकार को गरीब-विरोधी बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य का विकास बाधित हो रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें ‘मेक इन इंडिया’ का प्रतीक हैं और भारतीय इंजीनियरों की क्षमता को दर्शाती हैं। उन्होंने इसे मां काली की धरती को मां कामाख्या की धरती से जोड़ने वाला सेतु बताया।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल को ₹3,250 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की सौगात भी दी और वर्चुअली चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में पूर्वी भारत की भूमिका अहम है और बंगाल को भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ना होगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp