
नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कराने की बात कर सकते हैं, तो भारत आतंकियों को पकड़कर देश क्यों नहीं ला सकता।
ओवैसी ने कहा, “मोदी जी, आपका तो 56 इंच का सीना है। जो आतंकी भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, जो पाकिस्तान या अन्य देशों में बैठकर हमारे जवानों और नागरिकों की हत्या करवाते हैं, उन्हें उठाकर भारत क्यों नहीं लाया जाता?” उन्होंने कहा कि सरकार हर चुनाव में राष्ट्रवाद और आतंकवाद के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन असल कार्रवाई के समय केवल बयानबाजी होती है।
ओवैसी ने यह भी कहा कि देश की जनता अब सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि ठोस परिणाम देखना चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि जब अमेरिका अपने दुश्मनों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई कर सकता है, तो भारत अपनी सुरक्षा के लिए ऐसे कदम क्यों नहीं उठाता।









