Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीड़िता से मिलने 10 जनपथ पहुंचे राहुल गांधी, जमानत और प्रदर्शन हटाने पर उठाए सवाल

राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचीं उन्नाव रेप पीड़िता
राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचीं उन्नाव रेप पीड़िता
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उन्नाव रेप मामले में न्याय की मांग कर रही पीड़िता अपने परिवार के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने दिल्ली स्थित 10 जनपथ पहुंची। पीड़िता ने कहा कि वह अपनी पीड़ा साझा करने आई है और चाहती है कि उसकी आवाज़ देश के प्रधानमंत्री तक भी पहुंचे।

बीते कुछ दिनों से पीड़िता और उसका परिवार दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन हाल ही में उन्हें वहां से हटा दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि क्या न्याय की मांग कर रही एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है।

Advertisement Box

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आरोपी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने को “निराशाजनक और शर्मनाक” बताया। उन्होंने कहा कि जब पीड़िता डर और प्रताड़ना के साए में जी रही हो, तब आरोपियों को राहत मिलना न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि बलात्कारियों को जमानत और पीड़िताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की। पीड़िता और राहुल गांधी की यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp