Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश अध्यक्ष बनना डिमोशन नहीं, संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है : नये भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

प्रदेश अध्यक्ष बनना डिमोशन नहीं, संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है : नये भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने दायित्व को लेकर उठ रही चर्चाओं पर स्पष्ट कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बनना किसी भी तरह से डिमोशन नहीं है, बल्कि यह संगठन की सबसे बड़ी और अहम जिम्मेदारियों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है और संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिए जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष का पद पार्टी की रीढ़ होता है, जो बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों और संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से यह जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

Advertisement Box

नये प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका फोकस संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाकर प्रदेश में भाजपा को और मजबूत किया जाएगा।

पंकज चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और संगठन की जिम्मेदारी इस विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की है।

उनके इस बयान से साफ है कि भाजपा में संगठनात्मक पद को सत्ता से कमतर नहीं, बल्कि पार्टी की रणनीति और भविष्य की नींव माना जाता है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp