Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ मिला

मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

अदीस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा में एक विशेष समारोह में प्रदान किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक नेता (हेड ऑफ स्टेट या गवर्नमेंट) बन गए हैं। यह उनके लिए 28वां विदेशी सर्वोच्च सम्मान है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “विश्व की एक अति प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं सभी भारतीयों की ओर से विनम्रता के साथ यह सम्मान स्वीकार करता हूं। यहां आकर मुझे अपनापन महसूस हुआ।” उन्होंने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उन अनगिनत भारतीयों और इथियोपियाई लोगों की मेहनत का प्रतीक है, जिन्होंने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया है।

Advertisement Box

पीएम मोदी ने इथियोपियाई पीएम अबी अहमद की नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि दोनों देश ग्लोबल साउथ के साझेदार हैं। इस यात्रा के दौरान भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया, जो द्विपक्षीय संबंधों में नई गति प्रदान करेगा। इथियोपिया की यह यात्रा पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। एयरपोर्ट पर अबी अहमद ने खुद उन्हें रिसीव किया और होटल तक कार ड्राइव की। रास्ते में उन्होंने विज्ञान संग्रहालय और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp