
केरल की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में हुए निकाय चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 101 वार्डों में से 50 पर जीत दर्ज की है। यह परिणाम इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर पिछले 45 वर्षों से वाम दलों का दबदबा रहा है।
चुनाव नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि शहरी क्षेत्रों में NDA का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। लंबे समय से लेफ्ट का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में NDA का इतना मजबूत प्रदर्शन केरल की राजनीति में बदलाव के संकेत दे रहा है। हालांकि NDA को स्पष्ट बहुमत से सिर्फ एक सीट कम मिली, फिर भी यह जीत उसके लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
विकास कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी प्रचार ने NDA को फायदा पहुंचाया। वहीं, लेफ्ट सरकार के खिलाफ नाराजगी और नगर निगम प्रशासन को लेकर उठे सवालों ने भी चुनाव परिणामों को प्रभावित किया।






