Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, अवध सूत्र ने पहले किया था खुलासा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले चौधरी पर पार्टी हाईकमान ने भरोसा जताया है। रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति जैसे नाम थे, लेकिन अंतिम फैसला चौधरी के पक्ष में हुआ।

13 दिसंबर को चौधरी लखनऊ पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा मुख्यालय को फूलों से सजाया गया है और इसे मेगा इवेंट बनाया जा रहा है। 14 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। यदि निर्विरोध रहा तो सीधे ऐलान होगा, अन्यथा मतदान के बाद। पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं और पूर्वांचल में मजबूत पकड़ रखते हैं। वे भाजपा के चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पहले विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह इस पद पर रह चुके हैं। ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह रणनीतिक फैसला लिया है।

Advertisement Box

चौधरी का राजनीतिक सफर पार्षद से शुरू होकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पैदल चलकर गए थे, जो उनकी निकटता दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ के गढ़ में उनकी मजबूती पार्टी के लिए फायदेमंद होगी। 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है। अवध सूत्र की खबर पर मुहर लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp