Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर ED का शिकंजा: 30+ FIR के बाद PMLA के तहत ECIR दर्ज

यूपी में कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर ED का शिकंजा
यूपी में कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर ED का शिकंजा
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊउत्तर प्रदेश में कोडीन-आधारित कफ सिरप की अवैध तस्करी और बिक्री के बड़े रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्य के कई जिलों में दर्ज 30 से अधिक FIR के आधार पर एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत प्रवर्तन मामले की सूचना (ECIR) दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई अब छह राज्यों-उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड- तक फैल चुकी है, जिसमें शेल कंपनियों, निजी सप्लायर्स और करोड़ों रुपये के अवैध डाइवर्जन की जांच चल रही है।

ED के अनुसार, अवैध खेप मुख्य रूप से हिमाचल की दो, उत्तराखंड की तीन, हरियाणा और झारखंड की एक-एक कंपनी से खरीदी जा रही थी। ये खेपें लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच के रास्ते नेपाल भेजी जाती थीं, जबकि वाराणसी और गाजियाबाद की फर्में बांग्लादेश की ओर तस्करी में लिप्त थीं। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल सहित कई आरोपी दबोच लिए गए हैं, और जांच में सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता के सुराग भी मिले हैं। राज्य सरकार ने इस मामले की गहन जांच के लिए आईजी एलआर कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है, जिसमें FSDA के अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp