Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की शादी टूटी, जारी किया आधिकारिक बयान

क्रिकेट स्टार ने जारी किया बयान
क्रिकेट स्टार ने जारी किया बयान
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने अपनी शादी रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और अपने प्रशंसकों व मीडिया से निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की। स्मृति ने बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस कारण उन्होंने स्थिति स्पष्ट करना जरूरी समझा। उन्होंने लिखा, मैं बहुत निजी इंसान हूं, लेकिन साफ करना चाहती हूं कि मेरी शादी रद्द हो गई है। कृपया दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपना समय और स्पेस दें।

स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में अपनी जबरदस्त प्रतिभा और लगातार प्रदर्शन से भारत का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। उनका यह बयान यह दर्शाता है कि वह अपने निजी जीवन और भावनाओं को बेहद गंभीरता से संभालती हैं।इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें मानसिक समर्थन देने का संदेश दिया। अब सभी का ध्यान इस बात पर है कि स्मृति मंधाना अपनी क्रिकेटिंग यात्रा पर फोकस बनाए रखें और खेल में नए कीर्तिमान स्थापित करें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp