
बिहार में मंगलवार को राज्य उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की गाड़ी पर अचानक हमला हो गया। घटना तब हुई जब रोड पर उनके साथ राजद के एमएलसी के बीच विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने उपमुख्यमंत्री की गाड़ी पर गोबर और चप्पल फेंकी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि यह गुंडागर्दी शराब के नशे में की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाएं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।घटना स्थल पर पुलिस ने तुरंत नियंत्रण कायम किया और दोनों पक्षों को अलग किया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में इस घटना ने भी हलचल मचा दी है। नेताओं ने आपस में विवाद पर कड़ा रुख अपनाने की जरूरत बताई है। घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि चुनाव और राजनीतिक विवादों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि वह इस तरह की हिंसा के खिलाफ सख्त हैं और राज्य प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए।








