Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहुल गांधी का नीतीश पर वार — पूछा, नीतीश को हटाने का प्लान तैयार है न?

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। भीड़ से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने चुटीले अंदाज़ में पूछा — “नीतीश जी को हटाने का प्लान तैयार है न?” इस सवाल पर लोगों ने ज़ोरदार तालियों और नारों से जवाब दिया।राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “वे 20 साल से सरकार चला रहे हैं, लेकिन अब सरकार चल नहीं रही है।” राहुल ने कहा कि राज्य में बेरोज़गारी, पलायन और महंगाई की समस्या चरम पर है, और सरकार केवल घोषणाओं में व्यस्त है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस बार जनता महागठबंधन को मौका देगी क्योंकि अब लोगों को झूठे वादों से राहत चाहिए। राहुल ने कहा कि बिहार को नई सोच और युवाओं के सपनों को साकार करने वाली सरकार की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस की सरकार आने पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp