Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीजेपी की दूसरी सूची जारी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सबसे खास नाम लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है, जिन्हें पार्टी ने अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

मैथिली ठाकुर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं। उनके शामिल होने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। मैथिली ठाकुर मिथिला क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं और संगीत के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके आने से मैथिली और आसपास के इलाकों में बीजेपी को बड़ा फायदा होगा।

Advertisement Box

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी से बीजेपी मिथिलांचल में मजबूत संदेश देने की कोशिश कर रही है, जहां मैथिली समुदाय का वोट बैंक काफी प्रभावशाली माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की तीसरी सूची भी जल्द जारी हो सकती है, जिसमें कुछ और चर्चित नाम शामिल किए जाने की संभावना है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp