Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नक्सली, दंगाइ और गैंगस्टर बने पुलिसकर्मियों की हत्या के सबसे बड़े गुनहगार: NCRB रिपोर्ट 2023

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
सुयश शुक्ला

नई दिल्ली: NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो) द्वारा जारी 2023 की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में पुलिसकर्मियों पर हमलों के मामलों में नक्सलियों, दंगाइयों और गैंगस्टरों की संलिप्तता सबसे अधिक रही है। वर्ष 2023 में देशभर में 71 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई, जिनमें बड़ी संख्या में हमले वर्दीधारी बलों पर लक्षित थे।रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले मुख्यतः नक्सल प्रभावित इलाकों, दंगा प्रभावित क्षेत्रों और अपराध ग्रस्त राज्यों में हुए। आतंकवादी हमलों में 3 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिसबलों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस बल पर बढ़ते हमले देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं। NCRB के ये आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए मजबूत रणनीति और संसाधनों की आवश्यकता है।रिपोर्ट आने के बाद देशभर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा तेज हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे पुलिसबल को और अधिक सशक्त करें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp