
Written by
Bureau Report
डीजल में इथेनॉल मिलाने का प्रयोग नाकाम, अब आइसोब्यूटेनॉल पर फोकस
केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य तय समय से पहले पूरा कर लिया है। हालांकि, डीजल में इथेनॉल मिलाने का प्रयास असफल रहा। अब सरकार डीजल के साथ आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग पर काम कर रही है।
केंद्र सरकार ने देशभर में 20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) लॉन्च कर दिया है, और यह लक्ष्य 2030 से पहले ही हासिल कर लिया गया। लेकिन अब सरकार डीजल में भी इथेनॉल मिलाने के प्रयोग कर रही थी, जो सफल नहीं रहे। इस बात की जानकारी नितिन गडकरी ने दी।





