
Written by
Bureau Report
लाल किला कलश चोरी कांड सुलझा, हापुड़ से मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लाल किले के सामने 15 अगस्त पार्क में जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान से दो करोड़ के सोने के कलश चोरी मामले को सुलझा लिया है। मुख्य आरोपी भूषण वर्मा और उसके दो साथियों को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ में वारदात की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।









