Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंचे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर फिर साधा निशाना

राहुल गांधी
राहुल गांधी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

मुजफ्फरपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को अपने 11वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां जारंग हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। सभा में राहुल गांधी ने एक नया दावा करते हुए कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर 24 घंटे में सीजफायर करने को कहा, लेकिन मोदी ने सिर्फ 5 घंटे में सीजफायर कर दिया। यह खुलासा खुद ट्रंप ने आज किया है।”

‘गुजरात मॉडल वोट चोरी का मॉडल है’ – राहुल गांधी

Advertisement Box

राहुल गांधी ने अपने भाषण में 2014 से पहले गुजरात से शुरू हुए कथित चुनावी खेल की बात करते हुए कहा, “महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया गया। गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, बल्कि वोट चोरी का मॉडल है। यही मॉडल 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि “पहले हमारे पास कोई सबूत नहीं था, इसलिए हम कुछ नहीं कहते थे। लेकिन महाराष्ट्र में हमें पक्के सबूत मिले हैं।”

स्टालिन बोले – वोटर लिस्ट से नाम हटाना आतंकवाद से खतरनाक

सभा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से भी खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। उन्होंने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल जी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता।

प्रियंका गांधी लौटीं दिल्ली, राहुल बुलेट से दरभंगा से निकले

राहुल गांधी ने आज सुबह दरभंगा से यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे की। इस दौरान वह प्रियंका गांधी के साथ कुछ दूरी तक बुलेट मोटरसाइकिल से भी चले। हालांकि, प्रियंका गांधी ने तय कार्यक्रम के अनुसार पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) जाकर मां जानकी के दर्शन नहीं किए और दोपहर में दिल्ली लौट गईं।

शाम तक गायघाट पहुंची यात्रा, सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम

यात्रा शाम को मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंची, जहां से होकर यह बोचहां, मीनापुर, और औराई विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
इसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम सीतामढ़ी में होगा। नगर विधानसभा क्षेत्र, जो फिलहाल कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी के पास है, भी यात्रा से प्रभावित इलाकों में शामिल है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp