Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरिका में बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल… इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए 173 यात्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

Advertisement Box

वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क

बोइंग कंपनी के एक और विमान में तकनीकी खामी सामने आई है। अमेरिका के एक प्रमुख एयरपोर्ट पर बोइंग 757 मॉडल का एक विमान उस वक्त हादसे का शिकार होते-होते बचा जब उसका लैंडिंग गियर फेल हो गया और विमान में आग लग गई। इस भयावह स्थिति के बीच 173 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइडर के ज़रिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।

घटना कैसे हुई?

यह घटना शुक्रवार देर शाम उस समय हुई जब बोइंग 757 ने टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया। लेकिन लैंडिंग के वक्त गियर ने काम नहीं किया और विमान की निचली सतह ज़मीन से टकरा गई, जिससे चिंगारी निकली और आग लग गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, और सभी यात्रियों को स्लाइडर के ज़रिए विमान से बाहर निकाला गया।

बोइंग पर फिर सवाल

घटना के बाद एक बार फिर अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।यह वही कंपनी है जिसकी एक फ्लाइट हाल ही में भारत के अहमदाबाद में भी रनवे पर फिसल कर क्रैश हो गई थी। उस हादसे में विमान को भारी नुकसान हुआ था और कई यात्री घायल हुए थे।बोइंग की विश्वसनीयता पर बीते कुछ वर्षों से लगातार सवाल उठते रहे हैं चाहे वह 737 MAX का दो बार क्रैश होना हो, या हाल ही में डोर पैनल के उड़ने की घटना।

FAA और NTSB ने शुरू की जांच

अमेरिका की विमानन नियामक संस्था Federal Aviation Administration (FAA) और National Transportation Safety Board (NTSB) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में लैंडिंग गियर सिस्टम में हाइड्रोलिक फेल्योर की आशंका जताई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp