
Written by
Bureau Report
UP की राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली व्हीलचेयर सुविधा अब फ्री नहीं रही. इसके लिए यात्रियों को शुल्क देना होगा।

पहले यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती थी, लेकिन इस सुविधा के लिए अब यात्रियों को 50 रुपये प्रति व्हीलचेयर और 500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में देने होगा. इसके अलावा, यदि यात्री अटेंडेंट के साथ व्हीलचेयर लेना चाहते हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त 150 रुपये का शुल्क देना होगा।







