Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी: गोमती किनारे बनेगा बायो-डायवर्सिटी पार्क, 75 एकड़ जमीन एलडीए ने ली वापस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए एक सुखद समाचार सामने आया है। गोमती नदी के किनारे अब शहर को एक सुंदर और प्राकृतिक विरासत के रूप में बायो-डायवर्सिटी पार्क मिलने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 75 एकड़ जमीन वापस लेकर यहां बायो-डायवर्सिटी पार्क विकसित करने का फैसला लिया है। यह परियोजना शहर के पर्यावरण और जैव विविधता को समर्पित होगी।

Advertisement Box

एलडीए द्वारा इस परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में 25 एकड़ भूमि पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बायो-डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में दिल्ली के यमुना बायो-डायवर्सिटी पार्क की तर्ज पर काम किया जाएगा और वहां के वैज्ञानिकों का तकनीकी सहयोग भी लिया जाएगा, जिससे यह पार्क जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन का एक आदर्श उदाहरण बन सके।

शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, डीएफओ सितांशु पांडेय, एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर पौधारोपण कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया। यह पार्क न सिर्फ शहरवासियों को प्रकृति से जोड़ने का काम करेगा, बल्कि युवाओं और छात्रों के लिए एक अध्ययन व पर्यावरणीय शिक्षा का केंद्र भी बनेगा।

यह परियोजना लखनऊ को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp