Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपातकाल या युद्ध जैसे हालात में राहत के लिए लखनऊ में बना ‘हिमांशु अवस्थी मेडिकल सुरक्षा ग्रुप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

आपातकाल या युद्ध जैसे हालात में राहत के लिए लखनऊ में बना ‘हिमांशु अवस्थी मेडिकल सुरक्षा ग्रुप

डॉक्टरों, अस्पतालों और मेडिकल स्टोर प्रतिनिधियों की 15 सदस्यीय टीम तैयार, व्हाट्सएप ग्रुप से तुरंत होगी मदद

Advertisement Box

लखनऊ। आपात स्थिति या युद्ध जैसे किसी भी संकट में लखनऊ के लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए एक खास मेडिकल टीम गठित की गई है। ‘हिमांशु अवस्थी मेडिकल सुरक्षा ग्रुप’ नाम से शुरू की गई इस पहल की अगुवाई जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिला प्रवक्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु अवस्थी कर रहे हैं।

हिमांशु अवस्थी ने बताया कि देश और दुनिया में मौजूदा हालात को देखते हुए जरूरत पड़ी तो यह टीम लखनऊ में स्थानीय स्तर पर लोगों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस टीम में फिलहाल 15 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें 5 डॉक्टर, 5 निजी अस्पताल और 5 मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि हैं। सभी सदस्य एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जुड़े हैं, जहां किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलते ही तुरंत रिस्पॉन्स दिया जाएगा।

हिमांशु अवस्थी ने कहा, “देशभक्ति केवल सीमा पर जाकर ही नहीं, बल्कि अपने शहर की जिम्मेदारी उठाकर भी निभाई जा सकती है। हमारा मकसद है कि किसी भी संकट की घड़ी में लखनऊ का कोई भी नागरिक इलाज और दवाओं के लिए परेशान न हो।”

इस ग्रुप का मकसद आपात या युद्धकालीन परिस्थिति में घायल नागरिकों को तत्काल इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल पहुंच की सुविधा देना है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp