08/02/2025

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी को मिल रहा बढ़त, केजरीवाल और आतिशी पीछे

1 min read
😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अब तक आए रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) लंबे समय बाद दिल्ली में सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है। वर्तमान में बीजेपी 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों पर सिमटी हुई है।

बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक पोस्टर जारी किया, जिसमें दिल्ली की जनता को संदेश दिया गया है: “दिल्ली में…#आ_रही_है_भाजपा!” पोस्टर में दिल्ली की पहचान के रूप में इंडिया गेट की तस्वीर और बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल दिखाया गया है।

दिल्ली के VVIP सीटों पर भी अहम घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा से 430 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक आठ राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें प्रवेश वर्मा को 16903 वोट मिल चुके हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल को 16473 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित को सिर्फ 2812 वोट मिले हैं।

वहीं, कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी भी बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं। अब तक छह राउंड वोटों की गिनती में आतिशी को 22561 वोट मिले हैं, जबकि रमेश बिधूड़ी को 25792 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा को केवल 2328 वोट मिले हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!