Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र न्यूज़

लखनऊ – बिना अनुमति के नहर में बनाई अवैध पुलिया, रातों रात पुलिया बनाकर की गई तैयार, अस्पताल संचालक ने आवागमन के लिए बनाई पुलिया, आवागमन और अवैध प्लॉटिंग के लिए बनाई पुलिया, बिना अनुमति नहर पर बनाई गई अवैध पुलिया, गोसाईगंज के RS हॉस्पिटल के सामने का मामला।

Advertisement Box

लखनऊ- विवेक शर्मा को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, जनपद बस्ती से एसटीएफ ने की गिरफ्तारी, फर्जी सचिव का लेटर पैड समेत कागजात बरामद।

लखनऊ – अनियंत्रित डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, डंपर को पुलिस ने लिया हिरासत में,चालक फरार, इटौंजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर के पास हादसा।

सीतापुर – दहेज हत्या के आरोपियों पर मेहरबान पुलिस, केस दर्ज होने के 14 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, जिस दिन विदा करा कर ले गया, उसी दिन हत्या, 5 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ था दहेज हत्या का केस, मृतक युवती की मां बोली-आरोपी धमका रहे, महोली कोतवाली के मास्टर कालोनी पूर्वी का मामला।

अयोध्या- पहली बारिश में खुली अयोध्या के विकास की पोल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल ढही, उद्घाटन के बाद पहली बारिश नहीं झेल पाई दीवार, अयोध्या में बने नए रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवाल गिरी, 6 महीने पहले हुआ अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन।

उन्नाव- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे 252 पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, कार चालक व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, आगरा से लखनऊ सवारियां छोड़कर लौट रहा था चालक, एक निजी ट्रेवल्स की कार चलता था मृतक चालक, बेहटा मुजावर थाने के सबली खेड़ा के पास की घटना।

हरदोई- बच्ची की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चाचा ने दुष्कर्म के प्रयास में की थी बच्ची की हत्या, बीते दिनों महुआ बीनने गई बच्ची हुई थी लापता, अगले दिन खेत में मिला था बच्ची का शव, थाना टड़ियावां पुलिस,SOG टीम ने किया खुलासा, हत्या आरोपी मृतका का चाचा गिरफ्तार हुआ।

सुल्तानपुर – बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी, कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज की घटना।

बुलंदशहर- सभासद पर निजी कब्रिस्तान में बुलडोजर चलवाने का आरोप, निजी कब्रिस्तान की ज़मीन का हिस्सा कब्जाने का आरोप, बुलडोजर चलाते व्यक्ति के कई वीडियो हो रहे वायरल, सभासद और उसके पिता समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज, खुर्जा नगर कोतवाली के ढांकर मोड़ के निकट का मामला।

एटा- वसूली करने गई राजस्व टीम को बकायेदार ने पीटा, लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,फाड़े सरकारी अभिलेख, 5.46 लाख की वसूली करने गई थी राजस्व टीम , टीम के द्वारा वसूली की बात करते समय हुई नोकझोंक, आरोपियों ने राजस्व टीम पर हमलाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अमीन गंगा सिंह ने दर्ज कराई आरोपियों पर थाने में FIR, थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अमीरपुर की घटना।

फिरोजाबाद- आकाश की मौत के 3 दिन बाद भी नहीं शुरु हुई जांच, मृतक आकाश की पत्नी प्रीति ने भारत समाचार से कहा, मेरे पति की पीट पीट का हत्या की गई है- प्रीति, पति के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, हमें लाठी डंडों से पीटा गया,पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल, हमारी मदद करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर रही-प्रीति।

फिरोजाबाद- दबंग प्रधान ने महिलाओं के साथ की मारपीट, जेसीबी से दूसरे युवक के खेत में डलवा दी चकरोड, विरोध करने पर दबंग प्रधान ने महिलाओं को पीटा, मारपीट और गाली गलौज का वीडियो हुआ वायरल, थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत का मामला।

कौशाम्बी- निर्माणाधीन पानी टंकी गिरने से हुआ हादसा, पानी टंकी के मलबे में तीन मजदूर दबे, ग्रामीणों की मदद से मजदूरों को निकाला गया, एक मजदूर की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, कड़ा धाम थाना के इस्माइल पुर की घटना।

अमेठी- पुलिया के नीचे झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, व्यक्ति के शव के पास से एक साइकिल भी हुई बरामद, संग्रामपुर थाने के विशेषरगंज बाजार के पास का मामला।

बलिया- बैरिया क्षेत्र बना शराब और पशु तस्करों का हब, शराब तस्करी के बाद पशु तस्करी भी जोरों पर, एक रात में पशु तस्करों ने 5 भैंसें किसान की चुराई, बैरिया बॉर्डर से बिहार तक होती है पशु तस्करी, बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।

सिद्धार्थनगर- , फार्मासिस्ट शिवसहाय उपाध्याय का निलंबन, भारत समाचार पर खबर चलने के बाद एक्शन, PHC में बुजुर्ग महिला को कर दिया था बंद, वायरल वीडियो का सीएमओ ने लिया था संज्ञान।

बदायूं – मिलावटी डीजल पेट्रोल माफिया हुए सक्रिय, नैफ्टा सॉल्वेंट मिलाकर बनाते थे पेट्रोल-डीजल, खाद्य निरीक्षक,पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 4 ड्रम मिलावटी तेल, एक ड्रम पेट्रोल बरामद, बदायूं की वजीरगंज थाना पुलिस ने किया अरेस्ट, अनीस अहमद,रईस अहमद की गिरफ्तारी हुई, वजीरगंज थाना क्षेत्र के वगरैन का मामला।

मेरठ- तेज रफ्तार अनुबंधित बस का कहर, सड़क से गुजर रहे बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर अनुबंधित बस चालक फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड का मामला।

अलीगढ़- अलीगढ़ में पेयजल को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरी, परेशान महिलाओं ने एटा चुंगी चौराहे पर जाम लगाया, पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, थाना गांधी पार्क इलाके के एटा चुंगी चौराहे का मामला।

अलीगढ़- अनियंत्रित वॉल्वो बस ने 2 बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में एक की मौत, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस ने बस चालक को अपनी गिरफ्त में लिया, टप्पल थाना इलाके के बिरजा नगला की घटना।

दिल्ली- सपा सांसदों की कल दिल्ली में होगी बैठक, कल सुबह 10 बजे सपा संसदीय दल की बैठक, पार्लियामेंट हाउस के संसदीय दल की मीटिंग, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल लेंगे बैठक।

चित्रकूट- डेढ़ की मासूम के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज, चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र का है मामला।

नवादा-बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC-NET पेपर धांधली की जांच के लिए पहुंची थी टीम।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp