Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरीदाबाद : पहले की दोस्ती, फिर हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी, दहशत में परिवार 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

फरीदाबाद : पहले की दोस्ती, फिर हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी, दहशत में परिवार 

फरीदाबाद : एक बुजुर्ग महिला ने बांग्लादेशी महिला पर नाम बदलकर उसके बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर गहने और लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत करने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गृहमंत्री अनिज विज के पास शिकायत दर्ज कराई। मंत्री के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Box

अवैध तरीके से रह रही आरोपी

सेक्टर-21 डी निवासी संतोष शर्मा (61) ने दी शिकायत में कहा है कि फरीदा प्रवीन उर्फ आलिया नामक युवती बांग्लादेश की रहने वाली है। मेरा बेटा यश उर्फ छोटू नोएडा में नौकरी करता है। उसकी करीब दो साल पहले बांग्लादेशी महिला से दोस्ती हुई। उसने बेटे को अपना नाम प्रवीण बताया था। करीब एक साल पहले बेटा उक्त महिला का लेकर घर आया तब मुझे मालूम हुआ कि यह महिला बांग्लादेशी है। उनका आरोप है कि उक्त महिला भारत में अवैध तरीके से रह रही है। उसका कई होटलों में नियमित रूप से आना जाना है। उसने मेरे बेटे यश को हनीट्रैप में फंसा कर उसके लाखों रुपए हड़प लिए। महिला के दबाव में आकर बेटा घर तक आना छोड़ दिया है।

लाखों रुपये और जेवर हड़पे

नौकरी करने के बाद भी बेटा अपनी बहनों व भाइयों से पैसे मांगता रहता है। जबकि उसके खातें में कई लाख रूपए थे। पूछने पर बेटे ने बताया कि उक्त महिला उन पैसों को महिला को दे दिए और इसने अपने घरवालों के पास भेजकर वह खर्च करवा दिए। पीड़िता ने जब घर में अपने जेवर की जांच पड़ताल की तो पता चला कि सारे गहने भी गायब हैं। बेटे से पूछने पर बताया कि गहने भी इस महिला को दे दिया। बांग्लादेशी महिला अब बेटे को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने सही से जंच न करके फाइल बंद कर दी। मंत्री के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp