Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरीदाबाद : बिना वीजा के रह रहे एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

फरीदाबाद : बिना वीजा के रह रहे एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अवध सूत्र न्यूज़

फरिदाबाद : सूरजकुंड थाने की पुलिस ने बिना वीजा के रह रहे एक विदेशी नागरिक को ग्रीन फील्ड से हिरासत में लिया है। वह किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक को भी काबू कर पूछताछ कर रही है। मकान मालिक पर पुलिस से अनुमति नहीं लेने का भी आरोप है।

Advertisement Box

मकान मालिक भी हिरासत में

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड में अशोक मदानी नामक व्यक्ति अपने मकान में कुछ विदेशियों को किराये पर कमरा दिया है। इस बाबत उसने पुलिस और प्रशाासन से अनुमित नहीं ली है और न ही किसी प्रकार की सूचना दी है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान कांगो निवासी ग्रेस काबवे और एक नाईजीरियाई नागरिक मिला।

पुलिस कर रही पूछताछ

नाइजीरिया के नागरिक के पास वैध वीजा और पासपोर्ट था। जबकि कांगो के मूल निवासी ग्रेस काबवे के पास वीजा नहीं था। ऐसे में उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मकान मालिक अशोक मदान ने भी जांच के दौरान विदेशी नागरिकों को किराये पर रखने से संबंधित अनुमति दस्तावेज पेश नहीं किया। पुलिस विदेशी नागरिक और मकान मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2579563506836600

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp