नोएडा में मिशन शक्ति का शुभारंभ : नवरात्रि के दूसरे दिन छात्राओं का बढ़ाया हौसला, कहा सोशल मीडिया है बड़ा हथियार
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
नोएडा में मिशन शक्ति का शुभारंभ : नवरात्रि के दूसरे दिन छात्राओं का बढ़ाया हौसला, कहा सोशल मीडिया है बड़ा हथियार
नोएडा : योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फेस-2 क्षेत्र के भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में विभिन्न समूहों की सहभागिता से ‘मिशन प्रतिभाग’ का शुभारंभ करते हुए स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को स्वास्थ्य के बाबत भी जागरूक किया गया।
डीसीपी और एसएचओ ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला
डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने सुरक्षा, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपराध के बारे में जागरूक किया और उससे बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने सोशल मीडिया का सही प्रयोग करने, अपने साथ हो रही गलत हरकतों के बारे में अपने घरवालों को बताने की सलाह दी। फेस-2 एसएचओ विंध्याचल तिवारी ने छात्राओं को एक कविता के माध्यम से जागरूक किया।
फेस-1 क्षेत्र में भी किया गया आयोजन
एसीपी महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह ने चैलेंजर ग्रुप (डांस एंड एजुकेशन) के सहयोग से थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-4, 5 व जेजे कॉलोनी में बच्चों और उनके परिजनों को मिशन प्रतिभाग के तहत जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
15 दिन का कार्यक्रम करेगा जागरूक
‘मिशन प्रतिभाग’ में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 6 समूह बनाकर 16 से 30 अक्टूबर तक हर दिन साइबर सुरक्षा, अग्निशमन दल, आत्मसुरक्षा दल, यातायात पुलिस टीम, नुक्कड़ नाटक, कला और हस्तशिल्प टीम और मेडिकल सहायता टीम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों, छात्र और छात्राओं को जागरूक किया जायेगा। नुक्कड़ नाटक, वृत्तचित्र प्रदर्शनी के जरिए आत्मरक्षा, प्राथमिक उपचार, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सशक्तिकरण, पॉक्सो अपराध की समझ व उससे बचाव, कानूनी जानकारी व प्राथमिक उपचार आदि के बारे में जागरूक किया जायेगा।
इन लोगों ने भी छात्राओं को किया जागरूक
इस कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल की डॉ. विनीता, डॉ. प्राची और डॉ. आलोक सिंह ने सीपीआर के बारे में जानकारी दी। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की फाउंडर मीनाक्षी त्यागी ने छात्राओं की डोमेस्टिक वायलेंस के बारे में बताया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |