Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रेटर नोएडा में अंसल बिल्डर का शर्मनाक कारनामा : सपना दिखाकर उपनिरीक्षक से हड़पे 36 लाख रुपए, चैयरमेन पर एफआईआर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ग्रेटर नोएडा में अंसल बिल्डर का शर्मनाक कारनामा : सपना दिखाकर उपनिरीक्षक से हड़पे 36 लाख रुपए, चैयरमेन पर एफआईआर

अवध सूत्र न्यूज़
ग्रेटर नोएडा : एक व्यक्ति के साथ अंसल बिल्डर ने 36 लाख 30 हजार 800 रुपए का फ्रॉड किया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। पीड़ित की शिकायत पर अंसल बिल्डर के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

Advertisement Box

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार शर्मा इंडियन कोस्ट गार्ड में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ग्रेटर नोएडा में स्थित अंसल बिल्डर के प्रोजेक्ट सुरहंत स्क्रीन रेजिडेंसी में एक फ्लैट बुक किया था।

सुशील अंसल और प्रणव अंसल पर एफआईआर

पीड़ित के अनुसार उन्होंने बिल्डर को 36 लाख 30 हजार 800 रुपए का भुगतान कर दिया। उसके बावजूद भी बिल्डर उनका फ्लैट नहीं दे रहा है और धोखाधड़ी कर उसकी रकम को हड़प लिया है। इस मामले में मैसर्स अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अध्यक्ष सुशील अंसल और वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp