ऊना मे करवाचौथ के दिन पंडोगा में बुजुर्ग दंपती की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के गांव पंडोगा में बुजुर्ग दंपती का आकस्मिक निधन हो गया। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 74 वर्षीय सूरम सिंह और 71 वर्षीय कमला देवी के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात सूरम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उनकी घर पर ही मौत हो गई। तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी की एकाएक अपने पति की हालत देखकर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए घरवाले लेकर गए, लेकिन तब तक उसका भी निधन हो चुका था। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप गगरेट पुलिस थाना में एक विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पति द्वारा दी जा रही यातनाओं से तंग है। उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता है और जबरन उसके साथ ऐसा करता है। यही नहीं उसका दहेज के लिए भी उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।










