25/10/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए।

वेंकैया नायडू के हाथों विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है। रजनीकांत को दादा साहेब अवॉर्ड दिया गया है।

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में की गई थी। कोरोना महामारी की वजह से समारोह नहीं हो सका था। ऐसे में अब को विजेताओं को पुसरस्कार दिए गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका और पंगा में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। कंगना को चौथी बार इस पुरस्कार मिला है।

धनुष और मनोज बाजपेयी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया है। मनोज वाजपेयी को फिल्‍म ‘भोसले’ और धनुष को तमिल फिल्म ‘असुरन’ के लिए बेस्ट एक्‍टर का अवॉर्ड मिला है। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके अलावा अन्य अवार्ड की बात करें तो फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक को मिला है। गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘एन इंजीनियर ड्रीम’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता है। ‘मरक्कर-अराबिक्कदालिन्ते-सिम्हम’ को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। आनंदी गोपाल को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

स्टार फिल्म एक्टर रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने सिनेमा जगत को 5 दशक दिए हैं। कोई कहेगा वह वेटरन हैं, कोई आइकोनिक कलाकार कहेगा। मैं कहता हूं कि इन 5 दशक ने उनको एक इंडिविजुअल से एक संस्था के रूप में बदला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

More Stories

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!