Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व राज्यपाल का जाना हाल:कल्याण सिंह मुख्यमंत्री से बोले- आप बहुत कर रहे मेरी सेवा, अब मैं ठीक हूं; एक दिन पहले सांस लेने में तकलीफ बढ़ी थी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व राज्यपाल का जाना हाल:कल्याण सिंह मुख्यमंत्री से बोले- आप बहुत कर रहे मेरी सेवा, अब मैं ठीक हूं; एक दिन पहले सांस लेने में तकलीफ बढ़ी थी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर लखनऊ स्थित PGI पहुंचे। यहां भर्ती पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की सेहत का सीएम ने हाल जाना। बीते 15 दिनों सीएम योगी चौथी बार पूर्व राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। दरअसल, शनिवार की शाम कल्याण सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस पर उन्हें क्रिटिकल केअर मेडिसिन के डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट देते हुए फिर से तमाम जरुरी टेस्ट करवाए। अब ठीक हैं।

सीएम ने डॉक्टरों से भी पूर्व राज्यपाल की तबियत को लेकर बातचीत की। इस दौरान कल्याण सिंह ने हाथ जोड़कर सीएम योगी से कहा कि वह उनकी बहुत सेवा कर रहे हैं। इसके जवाब में सीएम ने उनका फिर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद सीएम PGI से निकले। इस दौरान सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना व कल्याण सिंह के पोते मंत्री संदीप सिंह भी रहे।

Advertisement Box

आज वार्ड में होना था शिफ्ट

PGI डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन ने भास्कर को बताया कि पूर्व राज्यपाल को शनिवार शाम सांस लेने में परेशानी की समस्या हुई और ऑक्सीजन लेवल हल्का सा गिरा है। इन्फेक्शन की फिर से शिकायत हो सकती है। इसीलिए सभी जरुरी टेस्ट फिर से कराए गए हैं। फिलहाल उन्हें आराम है और अभी उन्हें आईसीयू में ही रखा जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह से बात कर उनकी सेहत जाना।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह से बात कर उनकी सेहत जाना।

21 जून से चल रहा इलाज

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह बीते 21 जून से लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किए गए थे। इस बीच 4 जुलाई को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ते ही सबसे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी लोहिया संस्थान कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए। इस बीच उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत भाजपा संगठन के तमाम बड़े नेताओं को लेकर कल्याण सिंह का हाल चाल जानने PGI पहुंचे थे।

खास बात यह है कि इस बीच खुद प्रधामनंत्री मोदी कल्याण सिंह के पारिवारिक सदस्यों को फ़ोन कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ले चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। यहां तक कि उन्होंने यूपी सीएम को कल्याण सिंह के बेहतर इलाज व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए थे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp