रायबरेली में घटा सोनिया का कद:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनीं दिशा की चेयरपर्सन; 16 साल से इस पद पर थीं सोनिया गांधी
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
रायबरेली में घटा सोनिया का कद:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनीं दिशा की चेयरपर्सन; 16 साल से इस पद पर थीं सोनिया गांधी

रायबरेली में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को एक बड़ा झटका लगा है। वह बीते 16 सालों से जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष पद थीं। अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नया अध्यक्ष बनाया गया है। सोनिया को अब दिशा का उपाध्यक्ष बना दिया गया है।
चेयरपर्सन से बनी को-चेयरपर्सन
साल 2019 में देश में भाजपा सरकार दोबारा आई। उसके बाद लगभग सभी संसदीय क्षेत्रों में दिशा का गठन कर दिया गया। ग्रामीण विकास मंत्रालय रायबरेली संसदीय क्षेत्र के लिए दिशा के अध्यक्ष व सह अध्यक्ष का चयन नहीं कर सका था। इसके लिए अक्तूबर 2019 को वहां की तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम्य विकास आयुक्त को पत्र भेजा। जिसमें दिशा के लिए अध्यक्ष व सह अध्यक्ष की घोषणा करने का अनुरोध किया। लंबी बातचीत के बाद मंत्री स्मृति ईरानी को चेयरपर्सन बनाया गया है तो वहीं सोनिया गांधी को अब उपाध्यक्ष बना दिया गया है।
38 महीनों में नहीं हुई समिति की बैठक
जिले में दिशा समिति की बैठक हुए 38 महीने बीत गए हैं। ये बैठक सांसद की अध्यक्षता में हर तीन महीने में होनी चाहिए। 18 अप्रैल 2018 को बैठक सांसद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई थी। इसके बाद 2 नवंबर 2018 और 24 जनवरी 2019 को भी बैठक होनी थी, जो सांसद का कार्यक्रम निरस्त होने के कारण नहीं हो सकी।
डीएम ने कहा- जल्द होगा दिशा का गठन
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि दिशा का चेयरपर्सन ग्रामीण विकास मंत्रालय से तय हुआ है। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिशा की नई चेयरपर्सन है। जिले की सांसद सोनिया गांधी को को-चेयरपर्सन बनाया गया है। जल्द ही जिले में दिशा का गठन होगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |