04/07/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

उत्तरप्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल 

😊 Please Share This News 😊

उत्तरप्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

जौनपुर : वर्तमान समय में आए दिन यूपी में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तो वहीं यूपी पुलिस और प्रशासन द्वारा महिलाओं को लेकर किए जा रहे सुरक्षा के वादे और बनाए गए कानून दोनों ही खोखले साबित हो रहे है। पुलिस प्रणाली के फेल होते दावों का ताजा उदाहरण जौनपुर जिले से सामने  आया है जहां दुष्कर्म के बाद होमगार्ड की बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। लेकिन इस वारदात के बाद से ही पुलिस पर सवालिया निशान लग रहा है। बता दें कि मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक गांव में एक होमगार्ड की पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए, वहीं कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले होमगार्ड के जवान की 17 साल की बेटी का शव सुबह घर से सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाए जाने से सनसनी फैल गई। पिता के मुताबिक देर रात करीब एक बजे आंख खुली तो बेटी चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला।

चार लोगों को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ। चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच सहित चोट के निशान है। मौके पर मिले खून से लथपथ कपड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच को फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना ली। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!