05/05/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

लखनऊ। कोरोना से पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है। आक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की सांसे भी थम रहीं हैं। इन थमती हुई सांसों को गति देने के लिए प्रवासी भारतीयों ने बीड़ा उठाया है

1 min read
😊 Please Share This News 😊

लखनऊ। कोरोना से पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है। आक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की सांसे भी थम रहीं हैं। इन थमती हुई सांसों को गति देने के लिए प्रवासी भारतीयों ने बीड़ा उठाया है।

सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही संस्था सृजन एक सोच को संस्था के फाउंडर ने पूरे देश के विभिन्न राज्यों में आक्सीजन की दुरुस्त व्यवस्था हेतु 26 आक्सीजन कंस्ट्रेटर भेजे हैं। जिसके लिए इंडिगो एयलाइंस ने बड़ा सहयोग भी किया।

जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि संस्था के फाउंडर प्रभात सक्सेना, निखिल श्रीवास्तव, शुभम शंखधर, व कंट्री हेड विनय गुप्ता ने देश के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के कुछ हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क आक्सीजन देने के लिए आक्सीजन कंस्ट्रेटर मुहैया कराए हैं। बताया कि सृजन एक सोच के आक्सीजन कंस्ट्रेटर पूरे देश में एक बड़ी मदद का काम करेंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि आगे के दो और फेस में पूरे के लिए सृजन एक सोच 100 आक्सीजन कंस्ट्रेटर मुहैया कराने का काम करेगी। आज लखनऊ के 4 हॉस्पिटल (1) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर (2) c.s.c चंद्रावती (3) वात्सल्य मेडिकल सेंटर (4) राजकीय महाविद्यालय एवं चिकित्साल्या में संस्था सृजन के ऑक्सीजन बेड तैयार किये गए सृजन के इस काम की बहुत प्रशंसा की जा रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बहुत प्रशंसा की गई है। संस्था के महासचिव रवींद्र ने बताया कि हमारी टीम समर्पित है 100 हॉस्पिटल को ऑक्सीजन बेड देने के लिए महासचिव ने ये भी कहा की GCT ग्रांट, रिविगो फाउंडेशन, भार्गव फाइटोलैब इंडिगो एयरलाइंस, मिलाप फाउंडेशन और गिव इंडिया फाउंडेशन ये सभी सृजन के हेल्थ भागीदार है जो कि कठिन समय में हमेशा हर संभव मदद करते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!