Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

COVID-19: योगी सरकार ने जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए स्टेट प्लेन भेजा अहमदाबाद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

COVID-19: योगी सरकार ने जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए स्टेट प्लेन भेजा अहमदाबाद

प्रदेश में जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते योगी सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अहमदाबाद, गुजरात से दवा की खेप मंगवाई है।

COVID-19: योगी सरकार ने जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए स्टेट प्लेन भेजा अहमदाबाद

योगी सरकार ने अहमदाबाद से जीवनरक्षक रेपडिसिविर इंजेक्शन की खेप मंगवाई है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमण (COVID-19 Infection) के केसों में तेजी देखने को मिल रही है. वही दूसरी तरफ जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की कमी की खबरें कई जिलों से आ रही हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए अब यूपी सरकार (UP Government) ने रेमडेसिविर इंजेक्शन गुजरात से मंगवाया है. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए स्टेट प्लेन अहमदाबाद भेजा है. आज शाम तक दवा की बड़ी खेप के लखनऊ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement Box

बता दें प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है. ऐसे में जीवन रक्षक दवाओं को लेकर भी चिंता है. पीलीभीत के सीएमओ ने शासन से नाजुक हालत के मरीजों को ठीक करने के लिए रेमडेसिविर की डिमांड भेजी है. यही हाल कई जिलों की है. पीलीभीत में पिछले साल मिली आपूर्ति के सभी 30 इंजेक्शनों की खपत होने के बाद इनको मंगवाया नहीं गया था. अभी टेमीफ्लू से काम चलाया जा रहा है. इधर, मेडिकल स्टोरों पर डिमांड न होने से आपूर्ति का आर्डर नहीं दिया गया है। 

कारगर दवा माना जाता है रेमडेसिविर इंजेक्शन

बता दें कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन कारगार होने का दावा है. पिछले साल इंजेक्शन लोगों ने स्टाक कर लिए थे और महंगे दाम पर बिके थे. इस बार शासन ने यह इंजेक्शन सीधे जिला अस्पताल को देने को कहा है. अब इंजेक्शन की जरूरत फिर से आ पड़ी है, लिहाजा शासन को इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp