Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्य में तेजी के दिए निर्देश।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

निघासन खीरी:- क्षेत्र में संभावित बाढ़ की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह निघासन पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैलहा रपटा पर चल रहे सिल्ट सफाई कार्य तथा लालपुर तमोलीनपुरवा बांध के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर राज राजेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी को क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की जानकारी देते हुए बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Advertisement Box

राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि समय रहते आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं तो क्षेत्र के हजारों लोगों को बाढ़ की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों निर्देशित करते हुये खंड विकास अधिकारी को बाढ़ सुरक्षा एवं राहत कार्यों में तेजी लाने तथा सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही रपटा पुल के स्थान पर स्थानीय लिगों की पुल की मांग पर भी अधिशासी अभियंता को पी एम जे एस बाई से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया। क्षेत्रीय लोगों ने बाढ़ संबंधी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए राजा राजेश्वर सिंह की पहल की सराहना की।

इस दौरान एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र भदौरिया सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp