Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक, AQI ‘बहुत खराब’

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक, AQI ‘बहुत खराब’

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता काफी कम हो गई और सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ।

Advertisement Box

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने और नमी बढ़ने से प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp